Friday, August 19, 2022

राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान, सेक्टर-8, फ़रीदाबाद में आजादी की 75 वीं वर्षगांठ मनाई गई।


राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान, सेक्टर-8, फ़रीदाबाद में आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में प्रधानाचार्या श्रीमती मीनू वर्मा के नेतृत्व में आजादी का अमृत महोत्सव सप्ताह भर मनाया गया।सभी स्टाफ मेंबर और छात्राओं ने बड़े हर्षोल्लास के साथ इस राष्ट्रीय पर्व को मनाया। तरह- तरह की गतिविधियां संस्थान  की छात्राओं के साथ की गई। हरेक गतिविधि का इनाम भी निकाला गया। इनाम को आने वाले फंक्शन में वितरित किया जाएगा। इस तरह के आयोजन से सभी स्टाफ मेंबर और छात्राओं को कुछ कर दिखाने का बढ़ावा मिलता है। हमें उम्मीद है इस तरह के आयोजन भविष्य में भी ऐसे ही पूरे उत्साह के साथ मनाए जाएंगे।




 

Tuesday, August 16, 2022

राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान, सेक्टर-8, फ़रीदाबाद में दिनाँक 14-08-2022 को "झंडा फहराओ और दूसरों को बांटो प्रतियोगिता" का आयोजन किया गया

राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान, सेक्टर-8, फ़रीदाबाद में प्रधानाचार्या श्रीमती मीनू वर्मा के नेतृत्व में आज़ादी का अमृत महोत्सव को मनाते  हुए दिनाँक 14-08-2022 को "झंडा फहराओ और दूसरों को बांटो प्रतियोगिता" का आयोजन किया गया, जिसमें सभी छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया और  हर घर तिरंगा महोत्सव को आगे बढ़ाया। इस प्रतियोगिता में कंप्यूटर की साधना पहले स्थान पर, आर्किटेक्चर  की श्रुति जैन दूसरे स्थान पर और कंप्यूटर की गुंजन को कंसोलेशन प्राइज के लिए चुना गया।




 

राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान, सेक्टर-8, फ़रीदाबाद में दिनाँक 13-08-2022 को "देश भक्ति गाना प्रतियोगिता" का आयोजन किया गया


राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान, सेक्टर-8, फ़रीदाबाद में प्रधानाचार्या श्रीमती मीनू वर्मा के नेतृत्व में आज़ादी का अमृत महोत्सव को मनाते  हुए दिनाँक 13-08-2022 को "देश भक्ति गाना प्रतियोगिता" का आयोजन किया गया, जिसमें सभी छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया और  हर घर तिरंगा महोत्सव को आगे बढ़ाया। इस प्रतियोगिता में आर्किटेक्चर की मानवी सिंह पहले स्थान पर रही और दूसरे स्थान पर आर्किटेक्चर की ही प्रीति रही और कंप्यूटर की सोनम को कंसोलेशन प्राइज के लिए चुना गया।


 

Sunday, August 14, 2022

राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान, सेक्टर-8, फ़रीदाबाद में दिनाँक 12-08-2022 को "ट्राई कलर फूड थाली डेकोरेशन एवं वृक्ष रोपण प्रतियोगिता" का आयोजन किया गया


राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान, सेक्टर-8, फ़रीदाबाद में प्रधानाचार्या श्रीमती मीनू वर्मा के नेतृत्व में आज़ादी का अमृत महोत्सव को मनाते  हुए दिनाँक 12-08-2022 को "ट्राई कलर फूड थाली डेकोरेशन एवं वृक्ष रोपण प्रतियोगिता" का आयोजन किया गया, जिसमें सभी छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया और  हर घर तिरंगा महोत्सव को आगे बढ़ाया। ट्राई कलर थाली डेकोरेशन प्रतियोगिता में एफडी की नेहा पहले स्थान पर रही जबकि इलेक्ट्रॉनिक की स्नेहा दूसरे स्थान पर रही। वृक्ष रोपण प्रतियोगिता में इलेक्ट्रॉनिक्स की आशा को चुना गया। इस अवसर पर संस्था के प्रांगण में  सभी स्टाफ मेंबर्स ने भी वृक्षारोपण में हिस्सा लिया।











 

Friday, August 12, 2022

राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान, सेक्टर-8, फ़रीदाबाद में दिनाँक 11-08-2022 को "पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता" का आयोजन किया गया

राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान, सेक्टर-8, फ़रीदाबाद में प्रधानाचार्या श्रीमती मीनू वर्मा के नेतृत्व में आज़ादी का अमृत महोत्सव को मनाते  हुए दिनाँक 11-08-2022 को "पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता" का आयोजन किया गया जिसमें सभी छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया और  हर घर तिरंगा महोत्सव को आगे बढ़ाया। पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में सिविल की छात्रा पहले स्थान पर रही जबकि दूसरे स्थान पर आर्किटेक्चर की खुशबू रही। "दीया सजाओ प्रतियोगिता" में फैशन डिजाइन की सुरभि को चुना गया






 

Wednesday, August 10, 2022

राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान, सेक्टर-8, फ़रीदाबाद में दिनाँक 10-08-2022 को "राखी एवं कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता" का आयोजन किया गया

 


राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान, सेक्टर-8, फ़रीदाबाद में प्रधानाचार्य श्रीमती मीनू वर्मा के नेतृत्व में आज़ादी का अमृत महोत्सव को रंगमय करते हुए दिनाँक 10-08-2022 को "राखी एवं कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता" का आयोजन किया गया जिसमें सभी छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया और  हर घर तिरंगा महोत्सव को आगे बढ़ाया। राखी मेकिंग प्रतियोगिता में  पहले स्थान पर हर्षा एफडी डिपार्टमेंट और दूसरे स्थान पर श्रुति जैन आर्किटेक्चर की रही। कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता में कंप्यूटर की  साधना  कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त और आरजू खान ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।



Tuesday, August 9, 2022

राजकीय महिला बहुतकनिकी सेक्टर 8 संस्थान के स्टाफ ने निकाली तिरंगा यात्रा

 


राजकीय महिला बहुतनिकी सेक्टर 8 फरीदाबाद में दिनांक 3-8-2022 से चल रहे आजादी के अमृत महोत्सव को आगे बढ़ाते हुए, आज दिनांक 9-8-2022 को संस्थान के प्रांगण में स्टाफ द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का आरंभ प्रधानाचार्य श्रीमती मीनू वर्मा द्वारा राष्ट्रीय ध्वज उठाकर किया गया। यात्रा संस्थान के मुख्य द्वार से आरंभ होकर सेक्टर 8 से होते हुए वापस संस्थान में आकर समाप्त हुई। यात्रा के दौरान चारों तरफ भारत माता की जय,वंदेमातरम व घर घर तिरंगा के नारों की गूंज थी।इस यात्रा में शामिल सभी स्टाफ सदस्यों ने सरकार की हर घर तिरंगा योजना से सभी को परिचित करवाते हुए एक-एक तिरंगा वंचित समुदाय में वितरित किया। आउटसोर्सिंग स्टाफ के सहयोग को प्रोत्साहित करने के लिए प्रधानाचार्य श्रीमती मीनू वर्मा द्वारा उनको मिठाई वितरित की गई। इस अवसर पर संस्थान के सभी विभागाध्यक्ष-श्रीमती अनुराधा, श्रीमती नीलम,श्रीमती प्रीति, श्रीमती रीना, श्रीमती सोनिया, श्रीमती छवि, श्री राजेश, श्री बी के चोटानी,श्रीमती सविता, श्रीमती सुमित्रा, श्रीमती शालिनी, श्रीमती सुशील, श्री त्रिलोक चंद, श्री संदीप केशवानी, श्री संदीप मुदगिल और सहायक स्टाफ ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।


















राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान, सेक्टर-8, फ़रीदाबाद में दिनाँक 08-08-2022 को "स्लोगन राइटिंग और फेस पेंटिंग प्रतियोगिता" का आयोजन किया गया

 



राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान, सेक्टर-8, फ़रीदाबाद में प्रधानाचार्य श्रीमती मीनू वर्मा के नेतृत्व में आज़ादी का अमृत महोत्सव को रंगमय करते हुए दिनाँक 08-08-2022 को "स्लोगन राइटिंग और फेस पेंटिंग प्रतियोगिता" का आयोजन किया गया जिसमें सभी छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया और  हर घर तिरंगा महोत्सव को आगे बढ़ाया। स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में कंप्यूटर की साधना पहले स्थान पर रही दूसरे स्थान पर फैशन डिजाइन की अन्नू रही  और सिविल की नेहा को कंसोलेशन प्राइज के लिए चुना गया। फेस पेंटिंग प्रतियोगिता में कंप्यूटर की गुंजन को पहले स्थान के लिए चुना गया।


राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान, सेक्टर-8, फ़रीदाबाद में दिनाँक 07-08-2022 को "देशभक्ति नृत्य प्रतियोगिता" का आयोजन किया गया



राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान, सेक्टर-8, फ़रीदाबाद में प्रधानाचार्य श्रीमती मीनू वर्मा के नेतृत्व में आज़ादी का अमृत महोत्सव को रंगमय करते हुए दिनाँक 07-08-2022 को "देशभक्ति नृत्य  प्रतियोगिता" का आयोजन किया गया जिसमें सभी छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया और  हर घर तिरंगा महोत्सव को आगे बढ़ाया। इस प्रतियोगिता में आर्किटेक्चर की निशा का पहला स्थान , कंप्यूटर की गुंजन का दूसरा स्थान  और  फैशन डिजाइन की नेहा को कंसोलेशन प्राइज के लिए चुना गया।



 

Saturday, August 6, 2022

राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान, सेक्टर-8, फरीदाबाद में दिनाँक 06-08-2022 को " मेंहदी प्रतियोगिता" का आयोजन हुआ

 


राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान, सेक्टर-8, फरीदाबाद में प्रधानाचार्या श्रीमती मीनू वर्मा के नेतृत्व में आज़ादी का अमृत महोत्सव को रंगमय करते हुए दिनाँक 06-08-2022 को " मेंहदी प्रतियोगिता" का आयोजन किया गया जिसमें सभी छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया और  हर घर तिरंगा महोत्सव को आगे बढ़ाया। इस प्रतियोगिता में पहले स्थान पर कंप्यूटर की दिव्या, दूसरे स्थान पर आर्किटेक्चर की खुशबू और कंसोलेशन प्राइज में फैशन डिजाइन की आरजू को चुना गया।


राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान, सेक्टर-8, फरीदाबाद में दिनाँक 05-08-2022 को " कोलाज और कैलिग्राफी प्रतियोगिता" का आयोजन हुआ


राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान, सेक्टर-8, फरीदाबाद में प्रधानाचार्या श्रीमती मीनू वर्मा के नेतृत्व में आज़ादी का अमृत महोत्सव मनाने  की तर्ज पर  दिनाँक 05-08-2022 को " कोलाज और कैलिग्राफी  प्रतियोगिता" का आयोजन किया गया ।सभी छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया और  हर घर तिरंगा महोत्सव को आगे बढ़ाया। कैलीग्राफी प्रतियोगिता में पहले स्थान पर फैशन डिजाइन की सिल्की रही जबकि दूसरे स्थान पर डीबीएम की राखी गौतम रही और कोलाज मेकिंग प्रतियोगिता में पहले स्थान पर फैशन डिजाइन की हर्षा रानी एवं दूसरे स्थान पर फैशन डिजाइन की ही राधा रही।




 

राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान, सेक्टर-8, फ़रीदाबाद में दिनाँक 04-08-2022 को " रंगोली मेकिंग प्रतियोगिता" का आयोजन हुआ

 


राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान, सेक्टर-8, फ़रीदाबाद में प्रधानाचार्या श्रीमती मीनू वर्मा के नेतृत्व में आज़ादी का अमृत महोत्सव को रंगमय करते हुए दिनाँक 04-08-2022 को " रंगोली मेकिंग प्रतियोगिता" का आयोजन किया गया जिसमें सभी छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया और  हर घर तिरंगा महोत्सव को आगे बढ़ाया। इस प्रतियोगिता में इलेक्ट्रॉनिक्स की सजल पहले स्थान पर रही एवं कंप्यूटर की तान्या दूसरे स्थान पर रही।



सेमिनार ऑन पर्सनल हाइजीन, फर्स्ट ऐड‌‌ और सीपीआर

  एचएसबीटीई का टैक महिंद्रा के साथ एक एमओयू साइन किया जिसके तहत आज दिनांक 19/05/2023 को राजकीय महिला बहुतकनीकी, सेक्टर 8,फरीदाबाद में प्र...