Tuesday, August 9, 2022

राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान, सेक्टर-8, फ़रीदाबाद में दिनाँक 08-08-2022 को "स्लोगन राइटिंग और फेस पेंटिंग प्रतियोगिता" का आयोजन किया गया

 



राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान, सेक्टर-8, फ़रीदाबाद में प्रधानाचार्य श्रीमती मीनू वर्मा के नेतृत्व में आज़ादी का अमृत महोत्सव को रंगमय करते हुए दिनाँक 08-08-2022 को "स्लोगन राइटिंग और फेस पेंटिंग प्रतियोगिता" का आयोजन किया गया जिसमें सभी छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया और  हर घर तिरंगा महोत्सव को आगे बढ़ाया। स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में कंप्यूटर की साधना पहले स्थान पर रही दूसरे स्थान पर फैशन डिजाइन की अन्नू रही  और सिविल की नेहा को कंसोलेशन प्राइज के लिए चुना गया। फेस पेंटिंग प्रतियोगिता में कंप्यूटर की गुंजन को पहले स्थान के लिए चुना गया।


No comments:

Post a Comment